रामगढ़, दिसम्बर 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित सनराइज एकेडमी कंप्यूटर सेंटर के विद्यार्थियों ने रविवार को शिक्षकों के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियोंने पतरातू डैम, पलानी झरना और लेक रिजॉर्ट का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हुए ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त की। यही नहीं, विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और प्रतियोगिता के माध्यम से रोमांचक यात्रा को यादगार बनाया। संस्थान के डॉयरेक्टर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति और संवेदनशील होते हैं। कंप्यूटर शिक्षक कमलेश मेहता, रजनीश प्रसाद, पल्लवी सिन्हा और नेहा नायक ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कई व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त होती हैं। शैक्षणिक भ्रमण में अजीत पासवान, पुरुषोत्तम गोस्वामी...