अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। द आर्यंस अकादमी में चल रहे स्व.जसवंत सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार के मैच में सनराइजर्स ने एसएस रॉयल को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। एसएस रॉयल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर में 128 रन का लक्ष्य दिया। शौर्य और मोहम्मद अरमान ने 17-17 रन की पारी खेली। सनराइजर्स की ओर से आयशा सिंह, अहम और सूर्यांश सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ने मैच 28 ओवर में 128 रन बनाकर जीत लिया। मयंक सैनी ने 45 और विराज ने 28 रन की पारी खेली। एसएस रॉयल की ओर से शिव पाराशर ने दो विकेट और पुरुषार्थ ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ-द-मैच सनराइजर्स के अहम जबकि फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार एसएस रॉयल के अबू बकर को दिया गया। इस दौरान मैच कन्वीनर अमन लिट, द आर्यंस स्कूल के डायरेक्टर अन...