संवाद सूत्र, जनवरी 19 -- बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर में एक सनकी भतीजे ने अपने ही चाचा को हंसुए से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी चाची पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। वारदात बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के वार्ड नंबर एक की है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 60 वर्षीय महताबलाल सिंह को उनके ही भतीजे मंजय कुमार सिंह ने हंसुआ से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पुत्रवधू प्रिया कुमारी ने बताया कि मेरे ससुर महताबलाल सिंह खाना खाकर घर के बाहर धूप में बैठे थे। तभी मंजय कुमार सिंह हथियार से लैस होकर आया और महताब लाल सिंह पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बगल में ही बैठी महताब की पत्नी सकली देवी उन्हें बचाने को दौड़ी तो आरोपी भतीजे ने उन पर भी हंसुआ से वार कर दिया। इससे चाची का हाथ बुरी तरह कट गया और कमर में भी चोट आई है। मृतक की बहू का आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.