हाथरस, जनवरी 31 -- सादाबाद। ग्राम सलेमपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा वाचक पूजा शास्त्री ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन में सदाचार, सेवा, संयम और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान क्रिकेटर एवं युवा समाजसेवी रिंकू सिंह ने कथा वाचक पूजा शास्त्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर रिंकू सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान निरंतर रहा है और आगे भी रहेगा। कथा वाचक पूजा शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.