हरदोई, नवम्बर 18 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद सण्डीला एवं शाहाबाद में सस्भाव मंडप बनाने की कवायद हुई। यहां पर जहां अल्पसंख्यक समुदाय की कुल आबादी 25 प्रतिशत से अधिक है वहां प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पेयजल, खेल, कृषि, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में प्रगति के लिए सद्भाव मण्डप निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कलयाण अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...