बस्ती, दिसम्बर 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भी आयोजन हुआ। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजसेवी रंजीत आजाद के संयोजन में नगर पंचायत बनकटी के बौद्ध विहार से पैदल मार्च निकाला गया। सैकड़ों लोग देईसाड़ अंबेडकर पार्क तक आयोजित सदभावना यात्रा में शामिल हुए। सभाासद ऋषि राज मुनि ने हरी झंडी दिखाकर सदभावना यात्रा को रवाना किया। रंजीत आजाद ने बताया कि सदभावना यात्रा में खैराटी, कथरूआ, रौता, बैजीपुर, बरोहिया कला, देईसाड़, सजनाखोर, महादेवा के साथ ही अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में संविधान की प्रतियां लिए लोग 'बाबा साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा' आदि नारा लगा रहे थे। पार्क में सभा के बाद बनकटी बौद्ध...