सासाराम, जुलाई 20 -- डेहरी, एक संवाददाता। राष्ट्र की सुख -शांति की कामना को लेकर अभिनव कला संगम की टीम शनिवार की रात सद्भावना यात्रा पर निकली। डेहरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने यात्रा पर जा रहे अकस की टीम को रवाना किया। कहा कि देश की चर्चित साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द्वारा लगातार राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। रोहतास जिले से कश्मीर व अमरनाथ तक जाने वाले सभी सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। संस्था निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा व संरक्षक सिमल सिंह ने बताया कि सद्भावना यात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों पर देश की संप्रभुता और तिरंगे के महत्व के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए जाएंगे। सद्भावना यात्रा की टीम द्वारा द्वारा चिन्हित बाबा अमरनाथ, मुबारक छड़ी यात्रा,कश्मीर में श्रीनगर स्थित हजरत बल दरगाह पर चादर ...