मेरठ, सितम्बर 29 -- मेरठ। राजहंस होटल में सद्भावना जाग्रति फाउंडेशन परिवार और परशुराम शक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में उत्साह से भगवती स्तुति से गरबा डांडिया उत्सव मनाया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अलका तिवारी रही। कार्यक्रम में 65 महिलाओं ने भाग लिया। एकल नृत्य मे नेहा चौधरी, रूचि त्यागी, अंकिता इंदु विजेता रहीं। इस अवसर पर सद्भावना 21 महिलाओं ने सद्भावना परिवार की रॉयल सदस्यता ग्रहण की। इसमें ममता सोम, मिथलेश, विजय लक्ष्मी, कृष्णा शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अनीता चौधरी, विभूति सक्सेना शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...