रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी उत्सव सम्मान 2025 का शुभारंभ गांधी भवन छात्रावास में सद्भावना दौड़ से हुआ। दौड़ में निहारिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा, रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक वार्डन विनीता कश्यप और एजीएस प्रियंका बिष्ट ने किया। वक्ताओं ने छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने और समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वार्डन डॉ. विनीता राठौर, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुभाष चंद्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एएस जीना सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.