औरंगाबाद, जनवरी 5 -- हसपुरा हाई स्कूल के छोटी फील्ड पर चल रहे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को बरेलीचक और अंकित एलेवन टीम के बीच खेला गया। इसमें छह विकेट से बरेलीचक की टीम ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी हासिल कर ली। टॉस जीतकर बरेलीचक की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अंकित एलेवन की टीम निर्धारित 14 ओवरों में दो ओवर रहते 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी बरेलीचक की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर सात ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए दोनों खिलाड़ियों और आयोजन समिति को बधाई दी। सचिव धर्मेंद्र कुमार लाला और राज कुमार ने सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। निदेशक संतोष तिवारी, प्रबंधक राजेश कुमार, मुखिया संतोष शौंडिक, दाउ...