अमरोहा, दिसम्बर 17 -- अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के संयुक्त संयोजन में चल रही सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार का मैच टीएनएम क्रिकेट क्लब गाजियाबाद और सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ के बीच खेला गया। अलीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 198 रन का स्कोर बनाया। माधव ने 51 और राहुल ने 40 रनों का योगदान दिया। गाजियाबाद की ओर से विश्वास ने चार और पृथ्वी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएनएम क्रिकेट क्लब की टीम 20.5 ओवर में मात्र 107 रन पर ढेर हो गई। देव तोमर ने 36 और नमन ने 18 रन की पारी खेली। अलीगढ़ की ओर से विशाल, गौरव और भीम ने दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह टूर्नामेंट का तीसरा मैच सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की टीम ने 91 रन से जीत लिया। शान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.