अमरोहा, दिसम्बर 28 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के संयुक्त संयोजन में आयोजित सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा सेमी फाइनल मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और मोनू मसूद क्रिकेट क्लब अमरोहा के बीच खेला गया। एलबी शास्त्री ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू मसूद क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विजन ने 60, एंडी ने 62 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की ओर से यश ने 3 और ओजस ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 222 रन ही बना सकी। अर्नव बुग्गा ने 94 और अनंतवीर सिंह ने 50 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.