मथुरा, नवम्बर 6 -- सद्गुरु रितेश्वर महाराज के सुनरख मार्ग स्थित श्री आनंदम धाम आश्रम में कार्तिक मास के अवसर पर चल रहे राधा माधव महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को पदयात्रा निकालकर एक लाख से अधिक दीपों का दान किया गया। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली भी सम्मिलित हुए। शाम को आश्रम से पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा परिक्रमा मार्ग में होते हुए चीर घाट पहुंची। यहां सद्गुरु के सानिध्य में मां यमुना की सामूहिक आरती उतारी गई। इसके बाद भक्तों ने राष्ट्र के नाम एक लाख आठ हजार दीपदान किये। आयोजन में शामिल हुए ग्रेट खली ने कहा कि यह आयोजन आस्था, एकता और प्रकाश का प्रतीक है। सद्गुरु ने कहा कि दीपदान का उल्लेख हमारे सनातन धर्म के ग्रंथों में अत्यंत पवित्र कर्म के रूप में किया गया है। दीप जलाना केवल आराधना नहीं, यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.