बुलंदशहर, फरवरी 24 -- मूंडाखेड़ा स्थित गंग नहर पर संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने जरूरतमंद लोगों को धूप से बचने के लिए छतरी, बच्चों को पाठ्य सामग्री और सभी लोगों को भोजन वितरित किया। सुमित भारद्वाज ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की ओर से सोमवार को बाबा हरदेव सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिशन की ओर से नहर के आस-पास रहने वाले ग्रामीण और नहर के पास व्यवसाय करने वाले लोगों को स्वच्छ जल का महत्व बताया। साथ ही लोगों को नदियों व नहरों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रंजना सिंह ने कहा कि सेवा, स्वच्छता और मानवता के प्रति समर्पित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर...