कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में महात्मा मुखी राज कुमार गुप्ता ने भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु अत्यंत दयालु हैं। वे किसी भी मनुष्य के अवगुणों को नहीं देखते, अपितु शरण में आने वाले भक्त की श्रद्धा और भावना को देखते हैं। आज के समय में भी परमात्मा को पाना सद्गुरु की कृपा से बहुत सरल हो गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई मनुष्य सच्चे मन से सद्गुरु की शरण में जाता है, समझो उसने परमात्मा को प्राप्त कर लिया। केवल भक्ति की अरदास करने मात्र से वह सद्गुरु की कृपा-दृष्टि का पात्र बन जाता है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु संसार को यही शांति का संदेश दे रहे हैं। समय रहते सद्गुरु को पहचान लो, फिर निरंतर भक्ति करो। प्रभु सभी अपराधों को क्षमा करने वाले हैं। दुराचारी से दुराचारी को भ...