बोकारो, जनवरी 4 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पिलपिलो में तारकेश्वर महतो की तृतीय पुण्यतिथि उनके आवास पर रविवार को मनायी गई। प्रतिमा पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, मुखिया ललिता देवी, आजसू पार्टी डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी व अन्य राजनीतिक दलों के नेता, परिजनों, मोहल्लों वासियों और अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व महतो की पत्नी सुनीता देवी ने भी श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद ने कहा कि स्व तारकेश्वर महतो कुशल समाजसेवी व मृदुभाषी व्यक्ति थे। क्षेत्र में अपनी अलग पहचान छोड़ी है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। वे सच्चे समाजवादी विचारक होने के साथ गरीबों के मसीहा थे। किंग कोबरा सुप्रीमो श्याम सुंदर महतो, समाजसेवी सीताराम महतो, राजेश गिरि, भाजपा महामंत्री कुंदन साव, पुरन ...