मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। सर्दी के मौसम में घने कोहरे के बीच सड़कों पर आवागमन करने के दौरान वाहनों की स्पीड पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि वाहनों की स्पीड को काबू में रखकर वाहन नहीं चलाए गए तो सड़क हादसे होने में देर नहीं लगेगी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे तथा जिले के अन्य मार्गों पर स्पीड लिमिट अभी कम नहीं की गई है। परिवहन और यातायात विभाग में वाहन चालकों से ओवर स्पीड वाहन न चलाने का अनुरोध किया है। मैनपुरी के विभिन्न मार्गों पर भी स्पीड लिमिट कम करने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। वर्तमान में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने की अनुमति है। लेकिन वाहन चालक इस स्पीड लिमिट का ख्याल नहीं रखते और 130 से लेकर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। यही वजह है कि दिन हो या रात एक्सप्रेसवे पर आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.