रुडकी, फरवरी 3 -- क्षेत्र निवासी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.