लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, संवाददाता। सदर के श्रीरामलीला मैदान में रेनबो सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रहे उप्र. स्वदेशी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ संजय श्रीवास्तव ने जरा देर ठहरो राम भजन से.. कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। छोटी सी प्यारी सी, महबूब मेरे..., तुमसे दूर रहकर हमने जाना प्यार किया है... जैसे सदाबहार गीतों को सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की होस्ट सिंगर अंकिता सिंह ने मधुर गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। संजय के साथ उनके डुएट गीत मुझे तुमसे है कितने गिले... को श्रोताओं ने खूब सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...