चतरा, जनवरी 13 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पेटादरी गांव निवासी रेवल यादव के 35 वर्षीय पुत्र व समाजसेवी बसंत यादव के भतीजा मुकेश यादव उर्फ मुटूर की मौत कर्नाटक में हो गई। घटना रविवार के रात की है। जानकारी के मुताबिक युवक कर्नाटक में हरियाणा का चौधरी नामक कंपनी में ट्रक चालक का काम करता था । ट्रक इट ढुलाई का काम करता था। ट्रक चालक का काम करता था। प्रतिदिन की भांति गाड़ी चलाकर शाम को एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया। खाना खाने के बाद गाड़ी में ही सो गया। सुबह देर तक नहीं उठा। उसका दोस्त सुबह उठाने गए। लेकिन नहीं उठा। मशक्कत से गाड़ी का गेट तोड़ कर निकाला गया। निकालने के पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी घर वालों को दिया गया। जानकारी मिलते ही पत्नी सुनीता देवी लड़का 18 वर्षीय आकाश कुमार और 20 वर्षीय बादल कुमार को रो रो कर बुरा हाल ह...