बोकारो, जुलाई 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सद्गुरू सदाफल देव बोकारो विहंगम योग आश्रम में रविवार को सत्संग समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें हैदराबाद से पधारे विद्वान साधक अजीत सिन्हा का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर विहंगम योग संदेश के संपादक सुख नंदन सिंह सदय, उदय प्रताप सिंह, डॉ श्याम सुंदर प्रसाद, डीपी ठाकुर, वृज कुमार, गोविन्द मेहता ने भाव उदगार प्रकट किया। इसके साथ ही कुछ भावप्रवण भजनों की प्रस्तुति की गई। अजीत सिन्हा ने सारगर्भित प्रवचन दिया गया। इस अवसर पर सद्गुरू वंदना, आरती और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुख नंदन सिंह सदय ने किया। डीपी ठाकुर ने ध्यान सत्र का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.