कटिहार, फरवरी 14 -- सालमारी,एक संवाददाता भौनगर पंचायत अंतर्गत सदापुर गांव स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कुंवारी कन्या व महिलाओं ने हाथ में भगवा ध्वज और सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। महानंदा नदी से कलश में जल भरने के आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराया। शोभा यात्रा में उपस्थिति स्थानीय मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ कर्म कोटी अधिवास, शनिवार को अन्न अधिवास, रविवार को रथ यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा हवन, सोमवार को जलाभिषेक एवं भंडारा का आयोजन होगा। सफल आयोजन में ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.