रांची, जुलाई 20 -- रांची। सदान विकास परिषद की केंद्रीय समिति की रविवार को ममता होटल नगड़ी रांची में आयोजित की गई थी। बैठक में परिषद ने झारखंड राज्य में पेसा कानून लागू करने का विरोध किया है। उनका मानना है कि इससे राज्य को आदिवासी राज्य बनाने की साजिश की जा रही है। परिषद ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसमें झारखंड के सदान शहीदों को माल्यार्पण करना और 13 अनुसूचित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। बैठक में सदान के जनप्रतिनिधियों को भी जागरुक करने पर विचार-विमर्श किया गया। परिषद ने निर्णय लिया है कि वह झारखंड के 13 अनुसूचित क्षेत्रों में आने वाले सभी सात सांसदों और 30 विधायकों को सदान हित में संशोधन की बात करने के लिए जागरूक करेगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावा परिषद ने सरकार से एकल पद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.