बिजनौर, अक्टूबर 13 -- इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक संगठन की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रचार प्रसार, साधारण एवं सक्रिय सदस्य जोड़ने के अभियान, संगठन के लिए आवश्यक सामग्री एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने संबंधित विभिन्न सामाजिक कार्यों के विषय पर विचार किया। अंकुर कुमार को राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं मीनाक्षी चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इब्राहिम प्रधान एवं अनुज कुमार ने भी सदस्य ग्रहण की जिनका स्वागत भी फूल मालाओं से किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव रोहित कुमार रवि ने और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक प्रधान ने किया। मौके पर इंडियन यूथ आर्मी अराजनैतिक संगठन के संस्थापक एड विसवास राव, राष्ट्रीय महासचिव युवा नेता रोहित कुमार रवि, राष्ट्रीय अध्यक्ष रव...