कौशाम्बी, फरवरी 8 -- सदस्य कृषक समृद्धि आयोग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे जनहितकारी इंटर कॉलेज चाकवन चौराहा भरवारी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल ने बताया कि वह अपरान्ह एक बजे मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद गौशाला, धान क्रय केंद्र, बीज गोदाम, सहकारी समिति, मंडी समिति व पंजीकृत दुकानों में खाद्य वस्तुओं की स्थिति का भ्रमण करेंगे। अपरान्ह दो बजे मां शीतला अतिथि गृह सयारा में प्रेस वार्ता करेंगे। ज्ञातव्य है कि कृषकों के कल्याण व हितों की रक्षा एवं आय में वृद्धि करने के लिए कृषक समृद्धि आयोग का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.