रामगढ़, फरवरी 23 -- केदला, निज प्रतिनिधि। श्रमिक संगठन कोई भी हो उसकी मजबूती उसके सदस्यों की संख्या बल से होती है। इस लिए संगठन में सदस्यों की संख्या कैसे बढ़ाया जाए इस पर चिंता करने की जरुरत है। उक्त बातें सोमवार को युनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन (युकोवयू) हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में कोयला मजदूर के साथ देश के सभी सेक्टर के मजदूरों का भविष्य केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण खतरे में है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वैसे साथियों के लिए जो हम सभी को छोड़ गए हैं उनकी आत्मा के शांति के लिए एक मीनट का मौन रख कर किया गया। बैठक में 12 फरवरी की हड़ताल पर समिक्षात्मक चर्चा की गई। बैठक में हजारीबाग क्षेत्र के सभी परियोनाओं में श...