मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला जदयू की जूरन छपरा स्थित पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय के कर्पूरी में जिलाध्यक्ष राम बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान 2025 से 2028 की समीक्षा की गई। इसमें पार्टी के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 23 जनवरी से पहले जिला कार्यालय में सदस्यता रसीद जमा करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। एक समर्पित कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा साथी को पार्टी संगठन से जोड़ते हुए ऐसा करता है। इसलिए सभी साथी अपने-अपने क्षेत्र से अधिकाधिक सदस्यता रसीद काटकर पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करें। मौके पर दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस...