लखनऊ, नवम्बर 6 -- लखनऊे प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश भर में चलाए सदस्यता अभियान में 65 लाख से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामाशीष राय ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सदस्यता का यह अभियान पार्टी के इतिहास का अब तक का सबसे सफल अभियान रहा, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता जयन्त चौधरी के नेतृत्व में नई राजनीतिक दिशा देख रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) से प्रारंभ होकर 31 अक्तूबर (सरदार पटेल जयंती) तक पूरे प्रदेश में जोर शोर से चलाया गया। इस अभियान में युवा, किसान, महिलाएं, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डा. राय ने बताया कि रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 16 नवम्बर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.