सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- पुपरी। अनुमण्डल कार्यालय के कक्ष में एसडीओ सह गोशाला अध्यक्ष गौरव कुमार की अध्यक्षता में श्री चितरंजन गोशाला प्रबंधन कमिटी की आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में लगभग दो सौ गौ प्रेमियों द्वारा सदस्यता प्राप्त की गई है। इस बार अधिक से अधिक संख्या में लोंगो को जोड़ने के लिये प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सदस्यता अभियान के लिए 15 दिनों का समय बढाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ाकर आगामी 20 फरवरी तक समय सीमा निर्धारित करते हुये अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने की बात कही। गोशाला में गो माताओं के लिए चारा समेत कई आवश्यक सुबिधा की समुचित व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लेते हुये समयबद्ध तरिके से पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.