धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत धनबाद विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडलों में अब मेगा सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में धनबाद विधानसभा के सभी सात मंडल के मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी की अतिआवश्यक बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता मानस प्रसून ने की। सदस्यता अभियान के लिए विधायक राज सिन्हा सक्रिय दिखे। टोटो चालकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...