दरभंगा, दिसम्बर 11 -- दरभंगा। जदयू के पंडासराय स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व विधायक ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव हेतु 2025-2028 सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश स्तर पर हो चुकी है। दरभंगा जिला जदयू को 2 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विधायक ईश्वर मंडल ने हालिया विधानसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार झा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.