बागपत, सितम्बर 8 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित रालोद के पार्टी कार्यालय पर रविवार को रालोद की बैठक हुई, जिसमें जिसमें सदस्यता अभियान और आगामी पंचायती चुनाव व संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। हस्तिानपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनवीर भाटी ने कहा की बागपत जनपद मे राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान मे एक लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। सक्रिय सदस्यों को अहम जिम्मेदारी दी जायगी। पंचायत चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशियों को तन मन से चुनाव लड़ाया जायगा। जिसके लिए हाइकमान का निर्देश सर्वमान्य होगा। बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा की बागपत जिला भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि है। इसलिए यहां एक लाख सदस्य बनाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। सदस्ता अभियान में सभी कार्यकर्ता अपनी पूर्ण भा...