मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला जदयू ने जूरन छपरा स्थित प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार से शनिवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। 15 जनवरी तक तीन लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इसमें एक लाख सदस्य अकेले महानगर जदयू को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। कार्यक्रम में शामिल दो विधायकों अजीत कुमार और अजय कुमार ने कहा कि वे अभियान में जिले को सूबे में सबसे आगे रखने का प्रयास करेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने सभी से मनभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक अशोक चौधरी के निधन पर दो मिनट मौन रखने से हुआ। इसमें पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, प्रो शब्बीर अहमद पप्पू, हरिओम कुशवाहा, सौरभ कुमार साहेब, अमरीश सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मीडिया सेल जिलाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.