रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- खटीमा। व्यापार मंडल खटीमा का सदस्यता अभियान अब अंतिम चरण में है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने व्यापारियों से सदस्यता लेने की अपील की है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने व्यापारियों ने बताया कि पांच से आठ अक्तूबर तक साढ़े नौ बजे से एक बजे तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता व्यापारी नेता घनश्याम अग्रवाल के गुरुद्वारा मार्केट स्थित कार्यालय में ली जा सकती है। 8 अक्तूबर के बाद सदस्यता अभियान बंद कर दिया जाएगा। बताया कि अब तक 1000 सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान में अनिल बत्रा, रमेश अग्रवाल, अमित वर्मा, देवेन्द्र कन्याल, जितिन ग्रोवर, दिगम्बर गुप्ता, मोहम्मद अकरम, वसीम अहमद आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...