बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार के लिए डेढ़ करोड़ का बरातेगदार-रजलामई मार्ग का निर्माण शुरू कराया एवं मुल्लापुर में 28 लाख की सड़क लोकार्पण कर जनता को समर्पित की। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से लोगों को काफी लाभ होगा। सदर विधायक ने कहा कि मैंने अपनी विधानसभा को मां के समान दर्जा दिया है। क्षेत्रवासियों समस्या मेरी निजी समस्या है। विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है। सड़कों के बनने से क्षेत्र की प्रगति, सुगमता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों को कच्ची सड़क और बरसात के मौसम में कीचड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती थी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब समस्या नहीं होगी। भाजपा सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.