पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर के खुश्कीबाग चौहान टोला निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी जवाहर यादव के आकस्मिक एवं दुखद निधन पर विधायक विजय खेमका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है। पूर्व में भी परिवार ने अपने पुत्र को हिंसक घटना में खोया था। अब इस दूसरी त्रासदी ने पूरे परिवार और समाज को गहरे दुख में डुबो दिया है। परमात्मा से प्रार्थना है वे दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा पूर्णिया की शांति और सामाजिक सौहार्द किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य में कानून का शासन है। अपराधी कोई भी हो उसका स्थान जेल के अंदर है। - -सूरज के पिता का निधन दुखद घटना : डॉ. अनिल कुम...