पीलीभीत, जनवरी 9 -- पीलीभीत। एक मुश्त समाधान योजना का पहला चरण समाप्त होने के बाद पहले चरण में सदर डिवीजन में उपभोक्ताओं ने लगभग 14 करोड़ की बकायेदारी जमा की है। बीसलपुर डिवीजन में भी तीन करोड़ रुपये की धनराशि जमा कराई गई है। योजना का दूसरा चरण अब शुरू हो गया है। योजना के तहत जिले में 8043 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। अब योजना का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एक दिसंबर से एक मुश्त समाधान योजना जिले में शुरू हुई थी। इसके लिए जिले में 35 केंद्र बनाए गए थे। योजना जिले में तीन चरणों में चलेगी। योजना के तहत पहले चरण में बिजली बिल के बकाएदारों का 100 प्रतिशत ब्याज में छूट के साथ ही मूल बकाया में से 25 प्रतिशत माफ किया गया था। नेवरपेड और 31 मार्च 2025 से पूर्व बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.