रांची, जून 26 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में 30 जून से मेमोग्राफी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि ब्रेस्ट से संबंधित होने वाली हर तरह की समस्या की जांच हो सकेगी। सदर में हर दिन बड़ी संख्या में महिलाएं इससे जुड़ी समस्या के साथ पहुंचती हैं। मेमोग्राफी की सुविधा नहीं मिलने से महिलाओं को बाहर जांच कराने जाना होता है। इससे ब्रेस्ट से संबंधित हर तरह की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में बड़ी संख्या में महिलाएं शुरुआती परेशानी को नजरअंदाज कर ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो जाती हैं। सदर में इसकी शुरुआत होने से काफी संख्या में महिलाओं को लाभ मिलेगी। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए आयुष्मान से भर्ती मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। वहीं, समान्य मरीजों को काफी कम दर पर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.