धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का क्रम लगातार जारी है। अब यहां मनोरोग और ईएनटी (कान, नाक व गला) रोगियों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय प्रसाद ने बुधवार से ओपीडी शुरू कर दी है। गुरुवार से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ विजया बाला मुर्मू भी ओपीडी सेवा देंगी। अबतक इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जाता था। इस दौरान उन्हें असुविधा होती थी। खासकर मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों को लंबे इंतजार और यात्रा की परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेवा विस्तार मरीजों को प्राथमिक स्तर पर ही समुचित इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे सैकड़ों मरीजों को राहत मिलने क...