उन्नाव, दिसम्बर 30 -- उन्नाव, संवाददाता। गर्मी से पहले सदर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दो सब-स्टेशनों की नई बिजली लाइनों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता हिमांशु गौतम और अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह की उपस्थिति में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर नई बनी लाइनों को औपचारिक रूप से चालू किया। जानकारी के अनुसार, दही चौकी के ट्रांसमिशन उपकेंद्र से इब्राहिमाबाग तक 12 किलोमीटर और सिटी पावर हाउस तक 16 किलोमीटर लंबी नई बिजली लाइन का निर्माण बिजनेस प्लान के तहत किया गया है। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि नई लाइनों के चालू होने से पीडी नगर, कासिम नगर, एबी नगर, पीतांबर नगर, हुसैन नगर, मोतीनगर, आईबीपी सहित अन्य इलाकों की करीब 28 हजार आबादी को स्थायी राहत मिलेगी। इस कदम से गर्मियों में बिजली कटौती की समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.