देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सदर ब्लाक के एडीओ पंचायत चद्र प्रकाश मिश्र को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। मंगलवार को एडीओ पंचायत के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने सदर ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर निरीक्षण के नाम पर शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। सदर विकास खण्ड के ग्राम प्रधान राजीव शंकर मिश्र, नवीन त्रिपाठी व नित्यानंद कुशवाहा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने विकास खण्ड कार्याँलय एडीओ पंचायत के खिलाफ नारेबाजी किया था। उन्होंने ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सदर ब्लाक के एडीएओ पंचायत चन्द्र प्रकाश मिश्र पर निदेशक पंचायती राज के पत्र की आड़ में हर महीने 4 से 5 गांवों का निरीक्षण करने तथा ग्राम प्रधानों...