दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। सदर प्रखंड की दो पंचायतों सारा मोहम्मद एवं कबीरचक में बीडीओ रवि रंजन की निगरानी में मंगलवार की शाम जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि 14 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। आगे भी जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्य जारी रहेगा। कंबल वितरण में बीडीओ के साथ पंचायत प्रमुख बलदेव राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रविकांत झा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...