देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सदर पर आधार बनाने की सुविधा ठप हो गई है। इसके चलते परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इससे अभिभावक परेशान हैं। इसके पीछे विभागीय शिथिलता को वजह बताई जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित और मान्यता प्राप्त चार सौ से अधिक विद्यालय सदर विकास क्षेत्र में हैं। इसके लिए आधार बनाने की जिम्मेदारी यूआईडीआईए ने बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी है। हर ब्लॉक में दो आईडी जेनरेट कर दो दो सिस्टम आधार बनाने के लिए दिए गए हैं। सदर ब्लॉक में भी यह सुविधा उपलब्ध है। पर विगत डेढ़ माह से अधिक समय हो गए, सदर बीआरसी पर आधार बनाने का काम ठप हो गया है। सूत्रों की मानें तो यूआईडीआईए ने दोनो आपरेटर की आईडी को बंद कर दिय है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.