नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सदर बाजार की सड़कों पर लगने वाली अवैध रहेड़ी-पटरियां हटने लगी हैं। पुलिस ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही जाम से भी लोगों को राहत मिल जाएगी। सदर बाजार के व्यापारियों से मिलने पहुंचे यातायात पुलिस के अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया है। जल्द ही यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सदर बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सदर बाजार में अवैध पटरियां, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई है। रोजाना तकरीबन पांच लाख लोगों के आवागमन वाले इस क्षेत्र में यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी न होने की वजह दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। व्यापारियों की ओर से उठाई गई इन समस्याओं पर बीते सप्ताह हिंदुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। सदर बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.