बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलांतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर और सभी ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को सदर प्रखंड सहित सभी प्रखंडों में कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास योजनाओं के आच्छादन के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में सरकार के प्रमुख विभागों की सहभागिता व योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है। बताया कि आगामी 19 अप्रैल से प्रखण्डवार माईक्रो प्लान के अनुसार शिविर का आयोजन होगा। विशेष विकास शिविर का आयोजन पंचायत सचिव व विकास मित्र द्वारा किया जायेगा। सरकार द्वारा विगत 20 वर्षो में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.