चाईबासा, अगस्त 12 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड 120 एकड़ भूमि पर मडुवा की खेती की जाएगी। इसके लिए प्रखंड के 150 से अधिक किसानों को चिह्नित कर विभाग द्वारा उनके बीच बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही तकनीकी सहयोग भी दिया जा रहा है। इसके उत्पादन के पीछे का उद्देश्य कृषकों के बीच बहु फसली फसल के उत्पादन पर जोर देना है। आत्मा द्वारा 120 कृषकों के बीच बीज वितरण किया गया है। मड़ुवा की खेती काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसे भोजन के रूप में ग्रहण करने से न केवल कुपोषण दूर होगा बल्कि शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में सहायक है। कृषि विभाग की माने तो इसकी खेती में कम से कम पानी का उपयोग होता है। यह पौष्टिकता से भरपूर है। मडुवा की फसल 80 से 120 दिन में तैयार हो जाता है और किसान इससे अच्छे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मडुवा के फायदे : मडुवा में कई मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.