हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता बुधवार रात सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव में हाथी के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार चुटियारो गांव निवासी 50 वर्षीय आदित्य राणा अपनी पत्नी शांति देवी के साथ कुम्भियाटांड़ स्थित अपने टमाटर के खेत की देखरेख के लिए गए थे। इसी दौरान हाथियों के एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हाथियों ने आदित्य राणा को पटक कर मार डाला, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने वन विभाग और जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.