औरंगाबाद, जनवरी 2 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के कनबेहरी के समीप तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को उक्त स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए। तालाब की वर्तमान भौतिक स्थिति, जल क्षेत्र विस्तार, संपर्क पथ, प्राकृतिक सौंदर्य तथा आस-पास उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया गया। डीडीसी को निर्देशित किया गया कि विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तालाब को एक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु एक चरणबद्ध कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करें ताकि पर्यटन विकास के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर भूमि सुधार उप स...