दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा/बेनीपुर, हिटी। जिले में शुक्रवार को पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सदर प्रखंड की कबीरचक, धोईघाट एवं खरुआ पंचायत में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को प्रखंड मुख्यालय के वज्रगृह में सील कर दिया गया। तीनों पंचायतों में लगभग 45 फीसदी मतदान हुआ। कबीरचक में 2650 में से 1107 मत गिरे। धोईघाट में 3222 में से 1712 तथा खरूआ पंचायत में 2466 वोटों में से 1009 वोट डाले गए। तीनों पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने को लेकर सुबह से ही बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रविरंजन व एआरओ राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी सभी बूथों पर घूम-घूमकर निरीक्षण कर रहे थे। तीनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.