जहानाबाद, फरवरी 4 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी गयी। जिसमें 14 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में शिवनंदन पासवान ने कहा कि 12 डिसिमल का पैसा लेकर 9 डिसिमल ही जमीन दिया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति के द्वारा तीन डिसमिल जमीन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने , मारपीट करने , गाली गलौज करने सहित कई मामले सामने आए। सदर थाना अध्यक्ष ने सभी फरियादियों की समस्या सुनने के बाद थाने में पदस्थापित संबंधित पदाधिकारी को बुलाकर सभी मामले को समाधान करने का निर्देश दिया। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में जो मामले आए हैं उसमें से चार मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया है एवं जो मामले हैं उसे मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.